कवियत्री अनामिका अंबर की सास से मांगे गए 1 करोड़! पैसे मांगने वालों ने ये बात बोल डराया
ADVERTISEMENT
मेरठ की रहने वाली कवियत्री अनामिका जैन अंबर की सास को एक व्हाट्सएप कॉल के जरिए 1 करोड़ रुपये की मांग की गई. कॉल में कहा गया कि आपका बेटा रेप करते हुए पकड़ा गया है. उसको छुड़ाने के लिए एक करोड़ रुपया ट्रांसफर कर दो.
Anamika Ambar Jain: मेरठ की रहने वाली कवियत्री अनामिका जैन अंबर की सास को एक व्हाट्सएप कॉल के जरिए 1 करोड़ रुपये की मांग की गई. कॉल में कहा गया कि आपका बेटा रेप करते हुए पकड़ा गया है. उसको छुड़ाने के लिए एक करोड़ रुपया ट्रांसफर कर दो. यहां तक की फोन पर बताया गया कि उनके बेटे सौरभ सुमन को पकड़ लिया गया है और उसके रोने की आवाज तक सुनाई गई जिस पर एक पल के लिए कोई भी भरोसा कर ले. अनामिका ने मामले की जानकारी एक्स पर भी पोस्ट की. साथ में अपनी सास की वीडियो भी शेयर किया है.
