लेटेस्ट न्यूज़

गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी के लिए ओडिशा पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस, एक शख्स से की पूछताछ

Guddu Muslim news: ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने माफिया अतीक अहमद के साथी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Guddu Muslim news: ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने माफिया अतीक अहमद के साथी गुड्डू मुस्लिम की तलाश में हाल ही में राज्य का दौरा किया था. ओडिशा के पुलिस महानिदेशक सुनील के बंसल ने कहा कि यूपी एसटीएफ की टीम शार्प-शूटर गुड्डू मुस्लिम के चालक के किसी से मिलने के लिए बारगढ़ पहुंचने और उसके कथित रूप से कुछ दिनों तक वहां रुकने की सूचना मिलने के बाद बारगढ़ आई थी.

एडीजी (कानून-व्यवस्था) और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीजीपी ने पत्रकारों को बताया, ‘उन्होंने (यूपी एसटीएफ) यहां एक व्यक्ति से पूछताछ की और ओडिशा पुलिस ने प्रोटोकॉल के अनुसार सहायता मुहैया कराई. टीम ने हमें जांच के बारे में कुछ नहीं बताया.’

डीजीपी ने हालांकि स्पष्ट किया कि यूपी पुलिस ने राज्य में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. सूचनाओं के अनुसार, गुड्डू मुस्लिम का चालक प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद ओडिशा के बारगढ़ जिले के भाटली कस्बे में रुका था. बारगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सहाय मीणा ने भी 18 अप्रैल को यूपी एसटीएफ की पांच सदस्यीय टीम के राज्य में आने की पुष्टि की थी.

उन्होंने बताया था, ‘टीम बारगढ़ में रुकी और एक व्यक्ति से पूछताछ की. टीम ने हमें अपनी यात्रा के बारे में सूचित किया था. वह कल उत्तर प्रदेश लौट गई.’