लेटेस्ट न्यूज़

पहले तस्वीरें वायरल, अब खिलाड़ी बोली- ‘UP ओलंपिक महासचिव ने जर्सी में डाला हाथ’, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय अपनी वायरल तस्वीरों के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. बता दें कि अब पांडेय…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय अपनी वायरल तस्वीरों के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. बता दें कि अब पांडेय के खिलाफ रेप की कोशिश और धमकी देने के मामले में केस दर्ज हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुकदमा राजस्थान में दर्ज हुआ है, लेकिन घटना लखनऊ में होने के कारण केस को यहां ट्रांसफर कर दिया गया है. हालांकि आनंदेश्वर पांडेय ने इसको अपने खिलाफ एक साजिश बताया है.