बागपत में सिर, कमर पर कई गोलियां मार युवक की हत्या, फरार हुए हत्यारे
बागपत जिले के मलकपुर गांव में रविवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार…
ADVERTISEMENT

बागपत जिले के मलकपुर गांव में रविवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार युवक की हत्या करने के बाद हत्यारे शव को पास के ही एक रजवाहे में डालकर फरार हो गए. ग्रामीणें की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरीश भदौरिया ने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान गांव के विशाल तोमर (25) के रूप में हुई है. युवक के सिर और कमर में कई गोलियां मारी गई हैं.
उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे गांव की ही पुरानी रंजिश बताई गई है. उधर, कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है. तहरीर आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा.
UP: नई सरकार के 22 मंत्रियों पर क्रिमिनल केस, 20 के खिलाफ हत्या-रेप-फिरौती जैसे गंभीर आरोप
