लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर में गरीबों के सरकारी राशन पर डाका! छापेमारी में पकड़ा गया 150 टन खाद्यान

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने शुक्रवार देर रात छापेमारी करते हुए सरकारी खाद्यान से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने शुक्रवार देर रात छापेमारी करते हुए सरकारी खाद्यान से भरे दो गोदामों को सील किया है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां से कंटेनरों में भर कर सरकारी खाद्यान दूसरे प्रदेशों के लिए जाने वाला था. बता दें कि छापेमारी में पुलिस ने सरकारी अनाज से भरे तीन कंटेनर, तीन ट्रेक्टर जो खाद्यान से भरे थे उसे कब्जे में लिया है. साथ ही गोदाम संचालक को भी हिरासत में लिया है.