लेटेस्ट न्यूज़

साइको चाची का काला सच! 4 बच्चों को मारने वाली पूनम शामली में तांत्रिक के पास क्यों आई थी

यूपी तक

हरियाणा की साइको चाची पूनम ने खूबसूरती की जलन में 4 बच्चों को मार दिया. एकादशी पर करती थी हत्या. पति ने खोला राज पूनम को एक बार शामली के तांत्रिक के पास ले गया था. पुलिस ने नकारा तांत्रिक कनेक्शन.

ADVERTISEMENT

साइको चाची पूनम
साइको चाची पूनम
social share

वो बच्चियों की खूबसूरती से चिढ़ती थी. कोई उससे ज्यादा न खूबसरत हो जाए इस बात का उसे डर था. इस पागलपन में उसने 2 साल के अंदर 4 बच्चों को मार दिया. इनमें उसका बेटा भी शामिल है. ये महिला कोई और नहीं बल्कि हरियाणा की साइको चाची पूनम है. पूनम को डर था कि उसके परिवार और रिश्तेदारी में कहीं कोई उससे ज्यादा सुंदर ना हो जाए इसलिए वह वारदात को अंजाम देती रही. साइको पूनम को लेकर डेली नए-नए खुलासे हो रहे हैं. आरोपी के पति ने बताया है कि पूनम को एक बार वह शामली जिले के कैराना में तांत्रिक के पास लेकर आया था. इस मामले में पानीपत पुलिस ने अपना बयान दिया है.

यह भी पढ़ें...