सुल्तानपुर: चोरी के आरोप में पुलिस ने जिसे थर्ड डिग्री दी वो निकला कोई और, थानेदार निलंबित
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक मामला चर्चाओं में है. ये थर्ड डिग्री पुलिस को इतनी भारी पड़…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक मामला चर्चाओं में है. ये थर्ड डिग्री पुलिस को इतनी भारी पड़ गई कि थानेदार समेत तीन लोग निलंबित हो गए हैं. दरअसल पुलिस की जल्दबाजी और लापरवाही का ये आलम ये है कि चोरी का सीसीटीवी फुटेज देखकर मिलते-जुलते चेहर के एक व्यक्ति को उठाकर आनन-फानन में थाने लाया गया और उससे जुर्म कबूल कराने के लिए थर्ड डिग्री दी गई. जब पुलिस को अहसास हुआ कि गलत व्यक्ति को थाने उठाकर लाया गया है तो उसका 151 में चालान कर दिया गया.