लखनऊ: 20 साल के निखिल यादव ने मां रेनू की छाती पर किया पेंचकस से हमला, सिलेंडर से सिर कुचला, वजह चौंका देगी
UP News: निखिल यादव की उम्र सिर्फ 20 साल है. मगर उसने अपने ही हाथों से अपनी मां को मार डाला है. लखनऊ पुलिस ने उसे पकड़ लिया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित पीजीआई इलाके में बीते शुक्रवार के दिन रेनू यादव नाम की महिला की हत्या कर दी गई थी. अब पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. बता दें कि रेनू यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बेटे को ही पकड़ा है. पुलिस का कहना है कि रेनू यादव के बेटे निखिल यादव ने ही अपनी मां की हत्या कर थी.