लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी की पूजा ने भतीजे से बनाए संबंध फिर देवा मेला के बहाने पति को खामोशी से निपटाया पर 8 साल के बेटे ने खोली पोल!

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी को पाने की चाहत में खुद के ही पति की हत्या करवा दी. मृतक हनमंत लाल की पत्नी पूजा गौतम का परिवार के ही भतीजे के साथ अवैध संबंध था.

ADVERTISEMENT

Barabanki Crime News
Barabanki Crime News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी को पाने की चाहत में खुद के ही पति की हत्या करवा दी. मृतक हनमंत लाल की पत्नी पूजा गौतम का परिवार के ही भतीजे के साथ अवैध संबंध था. इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था. ऐसे में पूजा ने पति हनुमंत लाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची. इसके बाद पूजा ने लखनऊ में रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक कमलेश से मुलाकात की और उसे अपने पति की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी. ऐसे में पूजा प्लान के मुताबिक पति के साथ देवा मेला घूमने गई. लेकिन मेला घूमकर लौटते वक्त हनुमंत लाल की बॉडी देवा-लखनऊ रोड पर मिली. पति की मौत को पत्नी ने एक सड़क हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.हालांकि पूजा के 8 के बच्चे ने उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया.