नोए़डा की यूनिवर्सिटी में पढ़ता था करोड़पति कारोबारी का बेटा, दारू पार्टी में हो गया कांड
अमरोहा के बड़े व्यापारी प्रदीप मित्तल के एकलौते बेटे यश के साथ जो हुआ है, उसने सभी को हिला कर रख दिया है. नोएडा की बड़े विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले यश की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है. इस पूरे मामले ने सभी को चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT

मृतक का फोटो
UP News: अमरोहा के गजरौला में रहने वाले प्रदीप मित्तल शायद ही जिंदगी में कभी 28 फरवदी साल 2024 का दिन भूल पाएंगे. दरअसल प्रदीप मित्तल के इकलौते बेटे यश मित्तल का शव उसके घर के पास ही मिला. शव 6 फीट के गड्ढे में दफन किया गया था. पुलिस की टीम ने गड्ढा खुदवाकर यश के शव को बरामद किया. इससे पहले प्रदीप मित्तल का पूरा परिवार और पुलिस नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई शहरों में यश को खोज रही थी. मगर यश की हत्या उसके घर के करीब ही कर दी गई थी.