देवरिया में निहाल सिंह को 'मारने वाले' दीपक मिश्रा के साथ पुलिस ने ये क्या कर दिया?
देवरिया में इनकाउंटर के दौरान निहाल सिंह हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार. पुलिस ने दीपक मिश्रा को घायल अवस्था में पकड़ा और अवैध हथियार बरामद किया.
ADVERTISEMENT

nihal singh murder case update
Nihal Singh Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने दीपक मिश्रा नामक अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. यह आरोपी निहाल सिंह हत्याकांड में वांछित था. पुलिस ने सूचना मिलने पर विशुनपुर मोड़ पर उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में दीपक के दाहिने पैर में गोली लगी. घायल दीपक मिश्रा को पुलिस ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
