लेटेस्ट न्यूज़

WhatsApp पर आया एक अश्लील वीडियो और हो गया खेल, बांदा के युवक को लगा 83 हजार का चूना

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में एक युवक को अनजान कॉल उठाना भारी पड़ गया. साइबर फ्राड के झांसे में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में एक युवक को अनजान कॉल उठाना भारी पड़ गया. साइबर फ्राड के झांसे में आकर 83000 रुपये गंवा बैठा. युवक ने बताया कि कॉल रिसीव करने के बाद एक अश्लील वीडियो मोबाइल पर आया, जिसके बाद फोन कॉल आना शुरू हो गए. CBI का अफसर बता, वीडियो डिलीट कराने के नाम पर युवक से साइबर फ्राड ने हजारों रुपये ठग लिए और 61000 रुपये डिमांड सुनकर युवक मानसिक तनाव में आ गया. उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है. एसपी के आदेश पर 419/420/ 507 सहित IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.