लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा पुलिस ने किशोरी को अगवा और रेप करने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने एक किशोरी को अगवा करने और उसके साथ रेप करने के आरोप में एक युवक को…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने एक किशोरी को अगवा करने और उसके साथ रेप करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भी भेज दिया है.

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के परिजनों ने चंद्रभान पुत्र किशोरीलाल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था. बकौल मीडिया प्रभारी, मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने किशोरी को मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन से बरामद किया.

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने आगे बताया कि पुलिस ने किशोरी को अगवा करने के आरोप में चंद्रभान को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ रेप करने की बात स्वीकारी है. मीडिया प्रभारी के मुताबिक, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बाराबंकी में आटा चक्की के अंदर अधेड़ युवक पर नाबालिग से रेप का आरोप, गिरफ्तार