लेटेस्ट न्यूज़

नेटफ्लिक्स सीरीज देख 15 साल के कुणाल का किया मर्डर! ग्रेटर नोएडा की वारदात में लड़की भी शामिल

Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के शिवा ढाबे से नाबालिक कुणाल के अपहरण और उसके बाद हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के शिवा ढाबे से नाबालिक कुणाल के अपहरण और उसके बाद हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ढाबे को चलाने में पार्टनर व ब्याज पर लिए ढाई लाख रुपए के तगादे से परेशान दोनों आरोपियों ने एक महीने पहले नेटफ्लिक्स पर वेबसेरीज़ देख कर ये साजिश रची थी. आरोपियों ने हत्या की योजना के लिए एक अपने मित्र व उसकी महिला मित्र के साथ साजिश रची थी. जिसके बाद कार से अपहरण करने के बाद हत्या की और हत्या के बाद शव को बुलंदशहर नहर में फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपियों के साथ हत्या में प्रयोग की गई कार, शव को रख कर ले जाने वाला बैग व अन्य सामान बरामद किया.