भतीजे ने कैरेक्टर को लेकर कही गलत बात, बदले में चाची ने चाचा संग मिलकर कांड ही कर दिया
Basti Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुई एक युवक के हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. दरअसल,…
ADVERTISEMENT

Basti Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुई एक युवक के हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. दरअसल, 24 सितंबर को सोनहा थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक नाम के युवक को घर में ही कमरे में सोते समय सिर पर स्टील की रॉड से कई बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था. इस निर्मम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के चाचा और चाची को अरेस्ट किया है. पुलिस के अनुसार, चाची के चरित्र पर उंगली उठाने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. आरोप है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक के चाचा-चाची ही थे. पुरानी रंजिश में ये मर्डर किया गया. बता दें कि इस हत्याकांड में जिले की सोनहा थाना पुलिस, स्वॉट टीम, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 30 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ लिया.