लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ का BJP नेता अपने होटल में रईसजादों के लिए चल रहा था कसीनो, वहां क्या कर रही थीं लड़कियां?

Meerut News: मेरठ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. बता दें कि यहां गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में एक गुप्त कसीनो चल रहा था, जहां बड़े पैमाने पर करोड़ों रुपये के जुए की बाजी लगाई जा रही थी.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Meerut News: मेरठ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. बता दें कि यहां गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में एक गुप्त कसीनो चल रहा था, जहां बड़े पैमाने पर करोड़ों रुपये के जुए की बाजी लगाई जा रही थी. सूचना मिलने के बाद एसएसपी के आदेश पर तीन सीओ की टीम ने सोमवार रात लगभग 1:45 बजे होटल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान होटल के प्रथम फ्लोर पर कसीनो चलते हुए पाया गया, जहां शहर के कई रईसजादे जुआ खेलते हुए मिले. पुलिस ने होटल मालिक और भाजपा के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. ऐसी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार हुए लोगों में कुछ लड़कियां भी शामिल हैं. ये लड़कियां इस दौरान वैट्रेस का काम कर रही थीं.  

दरअसल, एसएसपी मेरठ को गोपनीय सूचना मिली थी कि हारमनी इन में कसीनो संचालित हो रहा है. इसमें शहर के बड़े-बड़े लोग दाव लगा रहे हैं. इस सूचना पर तीन सीओ की टीम बनाई गई. जब पुलिस टीम ने छापा मारा तब कसीनो में दाव लगा रहे लोगों में भगदड़ मच गई. पुलिस ने बड़ी तादाद में यहां से कसीनो खेलने का सामान और पैसा बरामद किया. पुलिस अब कसीनो में दाव लगाने वाले लोगों की जानकारी जुटा जा रही है. होटल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है. पुलिस का कहना है कि बड़ी मात्रा में कॉइन पकड़े गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ की बताई जा रही है. 

 

 

इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि 'नौचंदी थाना क्षेत्र में होटल हारमनी इन में भारी एंट्री फीस लेकर अवैध कसीनो चलाए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर इसमें तीन सीओ की टीम बनाई गई. वहां पर जब छापेमारी की गई तो सूचना सही पाई गई. इसमें होटल मालिक और संचालक सहित आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं. होटल में अवैध रूप से कसीनो खिलाए जाने और गैंबलिंग व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. होटल की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जब्त की है.'