लखनऊ: बच्चे चुराकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 23 दिन के बच्चे को दो लाख में बेचा
राजधानी लखनऊ बच्चों को चुराकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा हो गया है. पुलिस ने गिरोह का संचालन करने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों को…
ADVERTISEMENT

राजधानी लखनऊ बच्चों को चुराकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा हो गया है. पुलिस ने गिरोह का संचालन करने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरोह की एक सदस्य को पुलिस तलाश रही है. गिरोह ने एक 23 दिन के बच्चे को उसकी मां के गोद से छीनकर अगवा कर लिया था. बच्चे को 2 लाख रुपए में एक निसंतान दंपति को बेच दिया था. पुलिस 13 दिन में बच्चे को बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया है. बच्चे को पाकर मां के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.
