लेटेस्ट न्यूज़

लाईनमैन के ट्रांसफर के लिए JE ने उसकी पत्नी को लेकर रखी शर्मनाक शर्त? आहत होकर की खुदकुशी

लखीमपुर खीरी जिले में पलिया कस्बे के रहने वाले लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने कथित तौर पर जेई नागेंद्र कुमार की प्रताड़ना से परेशान होकर खुद…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

लखीमपुर खीरी जिले में पलिया कस्बे के रहने वाले लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने कथित तौर पर जेई नागेंद्र कुमार की प्रताड़ना से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. आरोप है कि मौके मौजूद लोगों ने गोकुल प्रसाद को नहीं बचाया. बाद में जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने आग में झुलसे गोकुल प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद गोकुल प्रसाद को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.