एक कटी उंगली और बेटे की गवाही ने मां के हत्यारे पिता को दिलवाई सजा, इंसाफ की ये जंग अनोखी है
कानपुर में एक बेटे ने ही अपने पिता को उसके कर्मों की सजा दिलवाने में अहम भूमिका निभाई. इस केस में एक कटी उंगली ने भी मृतका को इंसाफ दिलवाने में बड़ा रोल निभाया.
ADVERTISEMENT

Kanpur News: कानपुर में एक बेटे ने ही अपने पिता को उसके कर्मों की सजा दिलवाने में अहम भूमिका निभाई. बेटे ने कोर्ट में कहा कि मेरे पिता ने ही मेरी मां का कत्ल किया. पिता ने ही मेरी उस मां का कत्ल किया, जिसने मुझे जन्म दिया था. इसके बाद कोर्ट ने पिता को दोषी मानते हुई, उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी. इस केस में जहां बेटे की गवाही अहम रही तो वहीं दोषी शख्स की कटी उंगली ने भी मृतका को इंसाफ दिलवाने में अहम भूमिका निभाई.