लेटेस्ट न्यूज़

शादी से चंद घंटे पहले सजने-संवरने ब्यूटी पार्लर गई थी काजल, युवक आया और मार दी गोली, मचा कोहराम

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी से बड़ा मामला सामने आया है. यहां शादी से चंद घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी. इस घटना से झांसी में हड़कंप मचा हुआ है. जानिए ये पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Jhansi
Jhansi
social share
Google CTA

UP News: 22 साल की काजल राजकुमार मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली थी. काजल की शादी उसके परिवार वालों ने झांसी के चिरगांव थाने के गांव सिमथरी के रहने वाले राज से तय की थी. अपनी शादी के सपने संजोए काजल दतिया से झांसी आई थी. मगर यहां उसके साथ ऐसा कुछ हो गया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.