लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में शोभा और आरती ने कुत्ते के पांच नवजात बच्चों के साथ की दरिंदगी, रूह कांप जाएगी घटना जानकर

Meerut News: मेरठ में दो महिलाओं पर पांच कुत्ते के बच्चों को जलाकर मारने का आरोप. पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
google news

Meerut News: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संत नगर, खड़ौली इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.आरोप है कि यहां दो महिलाओं ने पांच नवजात कुत्ते के बच्चों को तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना 5 नवंबर की है, जिसके बाद स्थानीय एनिमल केयर सोसाइटी के सचिव अंशुमाली वशिष्ठ ने पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से कुत्ते के बच्चों के शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.