UPTak Baithak Logo

हरदोई: सिपाही पर गंभीर आरोप, फालोअर की बेटी का किया शारीरिक शोषण, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सिपाही पर पुलिस थाने में तैनात एक फालोअर की बेटी को शादी का झांसा देकर एक साल तक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सिपाही पर पुलिस थाने में तैनात एक फालोअर की बेटी को शादी का झांसा देकर एक साल तक उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर बरगलाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है. सिपाही को निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल सिपाही फरार है. इस मामले में सिपाही के भाई पर भी मामला दर्ज किया गया है.