लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: दिनदहाड़े 12वीं की छात्रा का पर्स लूट ले गए बदमाश, फीस के 21000 रुपए रखे थे इसमें

Hamirpur News: हमीरपुर जिले में शुक्रवार को स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. मिली…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Hamirpur News: हमीरपुर जिले में शुक्रवार को स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा का पर्स लूट लिया, जिसमें उसके स्कूल फीस के 21 हजार रुपये थे. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

अब तक क्या सामने आया?

लूट की यह वारदात सदर कोतवाली इलाके के ग्वालटोली मोहल्ले से सामने आई है. यहां 12वीं की छात्रा शिफा आदिल, स्कूल में फीस जमा करने के लिए घर से निकली थी और किसी वाहन के इंतजार में खड़ी थी. तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसका बैग छीनते हुए वहां से भाग निकले. शिफा आदिल ने बताया कि वह स्कूल में फीस जमा करने के लिए जा रही थी उसके बैग में फीस के 21 हजार रुपये सहित अन्य सामान था, जो बाइक सवार बदमाश लेकर फरार हो गए.

दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने मेक पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है. साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त की कोशिश में भी जुटी है.

हमीरपुर: गजब! स्कूल में पढ़ाई के साथ दी जा रही छात्रों को मशरूम की खेती की ट्रेनिंग, देखें