ग्रेटर नोएडा वेस्ट: एक सोसायटी की 16वी मंजिल से गिरी 50 वर्षीय महिला, मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित एसीई सोसाइटी में रहने वाली 50 वर्षीय महिला की 16वी मंजिल से नीचे गिरने से मौत…
ADVERTISEMENT

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित एसीई सोसाइटी में रहने वाली 50 वर्षीय महिला की 16वी मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गई. जिसके बाद पूरे सोसाइटी में हड़कम मच गया. बताया जा रहा है कि महिला घर पर अकेली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.