लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई में युवती ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा – ‘मेरी मौत के बाद उसको सजा जरूर देना’

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़िता ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपने प्रेमी के ऊपर बेवफाई का आरोप लगाया हैं.

पीड़िता ने सोसाइड नोट में अपने प्रेमी के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ प्यार का नाटक किया और उसकी इज्जत से खेलने के बाद उसे छोड़ दिया. पीड़िता ने यह भी लिखा है कि अगर उसके साथ मेरी शादी नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देंगी. इसी के साथ पीड़िता ने अपनी मौत हो जाने पर अपने प्रेमी को सजा दिलवाने की गुहार भी लगाई है. पुलिस ने पीड़िता के सोसाइड नोट और पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

आपको बता दें कि यह पूरा मामला पिहानी कोतवाली इलाके के एक गांव से सामने आया है. युवती की उम्र 20 साल है. जैसी ही परिवार वालों को युवती के जहर खाने का पता चला तो परिवार वालों ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी.

इसी के साथ पुलिस को पीड़िता का सोसाइड नोट भी प्राप्त हुआ जिसमें पीड़िता ने अपने प्रेमी के खिलाफ आरोप लगाए थे. पीड़िता ने सोसाइड नोट में लिखा कि “मैं किसी से बहुत प्यार करती हूं और अगर मेरी शादी उससे नहीं हुई तो मैं अपनी जान दे दूंगी. वो मेरी इज्जत के साथ खेला है और मेरी गांव में इज्जत उड़ाई है. मेरी मौत के बाद उसको सजा जरूर देना.”  

पीड़िता के सोसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी नवीन पांडेय की तलाश शुरू कर दी है. इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि अभी पीड़िता का उपचार किया जा रहा है. जिस लड़के के साथ युवती का प्रेम संबंध था उसे भी गिरफ्तार किया जा रहा है. सुसाइड नोट को हमने कब्जे में ले लिया है. इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

हरदोई: तेज रफ्तार कार का टायर फटा, सड़क पर सरकती हुई जेसीबी से टकराई, CCTV में कैद हुई घटना