लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर: STF ने जिंदा हैंडग्रेनेड के साथ 6 को पकड़ा, किसी बड़े अपराधी को बेचने वाले थे

गाजीपुर जिले के करंडा थाना इलाके में एसटीएफ की टीम ने 6 आरोपियों को हैंडग्रेनेड के साथ पकड़ा है. इनके पास दो हैंडग्रेनेड थे जिसे…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

गाजीपुर जिले के करंडा थाना इलाके में एसटीएफ की टीम ने 6 आरोपियों को हैंडग्रेनेड के साथ पकड़ा है. इनके पास दो हैंडग्रेनेड थे जिसे वो किसी बड़े अपराधी को बेचने की फिराक में थे. एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली और अपराधी तक हैंडग्रेनेड पहुंचने से पहले आरोपी गिरफ्तार हो गए.

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त महेश राजभर ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले अरविन्द, रोहित व बृजभान चेन्नई में काम करते हैं. हैंडग्रेनेड को लेकर वे वहीं से आए थे. आरोपी ने बताया कि उन्होंने ही उसको हैंडग्रेनेड दिया था. उसने कहा था कि ये हैंडग्रेनड किसी अपराधी को बेचने हैं. जिस पर गाजीपुर और वाराणसी में कई स्थानों पर इसे बेचने का प्रयास कर रहे थे.

इन अपराधियों से हुआ संपर्क

एसटीएफ की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इसी दौरान कुख्यात माफिया धनजी गिरोह का सक्रिय सदस्य व थाना करण्डा गाजीपुर का हिस्ट्रीशीटर विनय सिंह उर्फ विक्की से सम्पर्क हुआ. विनय उर्फ विक्की वर्ष-2019 में हुई जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव की हत्या में शामिल था और हाल ही में जेल से छूटकर आया है. जिससे हम लोगों की इन दोनों जीवित हैण्ड ग्रेनेड को बेचने की बात चल रही थी. आरोपियों ने बताया कि इसे बेचने के लिए पे इकठ्ठा हुए थे. उप निरीक्षक अतुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने ये कार्रवाई की.

गाजीपुर: SP-BSP दिखी साथ, MP अफजाल और MLA ओम प्रकाश सिंह ने साथ फीता काट दिखाई जुगलबंदी