‘मुख्तार के शूटर उमेश पाल की तरह कर सकते हैं मेरी हत्या’, SP से सुरक्षा मांगने पहुंचे महंत
Ghazipur News: उत्तर प्रदेश में इस समय बदमाशों और माफियाओं पर पुलिसिया एक्शन ताबड़तोड़ जारी है. पुलिस के एक्शन के बावजूद बदमाश और माफियाओं का…
ADVERTISEMENT

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश में इस समय बदमाशों और माफियाओं पर पुलिसिया एक्शन ताबड़तोड़ जारी है. पुलिस के एक्शन के बावजूद बदमाश और माफियाओं का खौफ लोगों को सता रहा है. ऐसा ही एक मामला गाजीपुर में भी देखने को मिला है. जहां महंत पप्पू गिरि को 2009 के मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में गवाह न देने की धमकी मिली है. महंत पप्पू गिरि का आरोप है कि मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय ने उन्हें यह धमकी दी है. बता दें कि माफिया अंगद राय जमानत पर रिहा हुआ है. महंत पप्पू गिरि ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि वह माफिया के खिलाफ गवाही देंगे.