आईफोन के पैसे वापस न मिलने पर जिम ट्रेनर ने कर दी हत्या! इस हालत में मिला था मृतक का शव
Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में धन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने मोबाइल दुकानदार की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या…
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में धन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने मोबाइल दुकानदार की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. बकौल पुलिस, 3.50 लाख रुपये के विवाद को लेकर पेशे से जिम ट्रेनर आरोपी आयुष शर्मा ने मोबाइल दुकानदार दीक्षित पाल (26) की हत्या कर दी. जानकारी मिली है कि आरोपी ने पाल को विदेश से महंगे फोन लाने के लिए एक पखवाड़े पहले पैसे दिए थे. मालूम हो कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के नाराज परिजनों द्वारा साहिबाबाद थाने का घेराव और हंगामा भी किया गया था.