गाजियाबाद: इलाज कराने आई युवती को डॉक्टर्स ने लगाया नशे का इंजेक्शन और पेशे को किया शर्मसार
Ghaziabad News: डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है. मरीज उनपर आंखें बंद करके विश्वास करता है. मगर उत्तर प्रदेश के आगरा से जो…
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है. मरीज उनपर आंखें बंद करके विश्वास करता है. मगर उत्तर प्रदेश के आगरा से जो मामला सामने आया है, उसने हर किसी को सकते में डाल दिया है. यहां 2 डॉक्टरों पर ही इलाज कराने आई महिला के साथ रेप का आरोप लगा है. पुलिस द्वारा एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर के साथ मिलकर महिला मरीज के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है. फिलहाल आरोपी डॉक्टर का साथी फरार है.
दवाई की जगह दे दिया नशे का इंजेक्शन
दरअसल दिल्ली रोहिणी इलाके की रहने वाली पीड़ित महिला खोड़ा के इंदिरा विहार इलाके में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर के संपर्क में आई. मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर ने उसे हर तरह के इलाज का भरोसा दे दिया और उसकी बीमारी को ठीक करने का आश्वासन भी दे दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला बीते 7 तारीख को इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंची. मगर दवाई लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला. डॉक्टर ने उसे फिर 19 तारीख को बुलाया. आरोप है कि जब पीड़िता डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंची तो डॉक्टर ने उसे दवाई की जगह नशे का इंजेक्शन दे दिया.
वीडियो भी बना ली
आरोप है कि डॉक्टर ने अपने साथी के साथ मिल रेप की वारदात को भी अंजाम दिया. जब पीड़िता होश में आई तब आरोपी डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी से भी मामले की शिकायत की तो वह उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा.
‘पहले भी कर चुका है लड़कियों की अस्मत के साथ खिलवाड़’
पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से मामले की शिकायत की. पीड़िता ने बताया कि आरोपी डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि वह पहले भी कई लड़कियों की अस्मत के साथ खिलवाड़ कर चुका है. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने कहा कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.
पुलिस ने ये कहा
इस पूरे मामले पर एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया, “दिल्ली की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 2 लोगों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है. अभी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर साकिब को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा फरार आरोपी डॉक्टरी जैदी की भी तलाश की जा रही है. मामले में कार्रवाई की जा रही है.
