गाजियाबाद: हिंदू लड़के से प्यार करती थी बहन, सुफियान और महताब ने तड़पा-तड़पा कर मार डाला
गाजियाबाद में दो भाइयों ने अपनी ही बहन की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह हिंदू युवक से प्यार करती थी और शादी करना चाहती थी.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ऑनर किलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 2 भाइयों ने अपनी बहन की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह एक हिंदू युवक से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी. आरोप है कि दोनों भाइयों ने पहले अपनी बहन की हत्या की फिर उसके शव को गंग नहर में बहा दिया.