गोल्फ खेल घर लौटे पूर्व IAS देवेंद्र नाथ दुबे तो मिली पत्नी की बॉडी, लखनऊ में ये क्या हुआ?
Lucknow: लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर दी गई है. रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे सुबह-सुबह गोल्फ खेलने के लिए गए थे. मगर जब वह वापस लौटे को घर का हाल देखकर उनके होश उड़ गए.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे रिटायरमेंट के बाद अपनी पत्नी मोहिनी दुबे के साथ रहते थे. दोनों पत्नी-पति जिंदगी के इस पड़ाव पर खुशी-खुशी अपनी जिंदगी जी रहे थे. मगर 25 मई की सुबह रिटायर्ड आईएएस के घर में कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे लखनऊ को हिला कर रख दिया.









