लेटेस्ट न्यूज़

शर्मनाक: फिरोजाबाद में सौतेले पिता ने ही कर दिया बेटी के साथ गंदा काम, वीडियो भी बनाई

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां थाना दक्षिण इलाके में एक ऐसी हैवानियत की वारदात सामने आई है,…

ADVERTISEMENT

UpTak
UpTak
social share
Google CTA

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां थाना दक्षिण इलाके में एक ऐसी हैवानियत की वारदात सामने आई है, जिसे सुन हर कोई सकते में है. आरोप है कि एक सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

सौतेले पिता ने बेटी के साथ सिर्फ रेप ही नहीं किया बल्कि उसकी नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाई है. आरोप ये भी है कि पिता अपनी ही बेटी को अब ब्लैकमेल भी कर रहा है. पीड़िता ने जब मामले की जानकारी अपनी मां को दी, तो मां ने अपने पति के खिलाफ जाकर बेटी का साथ दिया और पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया.

क्या है पूरा मामला

ये चौंका देने वाला मामला थाना दक्षिण इलाके से सामने आया है. यहां एक सौतेले पिता पर आरोप है कि उसने 16 साल की  बेटी के साथ ही रेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता के मुताबिक, पिता ने उसकी नग्न वीडियो भी बनाई है और अब वह उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है.

पीड़िता ने अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी. पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. दरअसल महिला ने 4 साल पहले ही अपने पति को तलाक दिया था. महिला ने 3 साल पहले ही आरोपी के साथ शादी की थी. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो हो गया उसका एक्सीडेंट

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के लिए दबिश डालनी शुरू कर दी. इसी दौरान आरोपी खंभे से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर (सीओ सिटी फिरोजाबाद) कमलेश कुमार ने बताया, “एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी कि उसके पति ने उसकी 16 साल की लड़की से रेप किया और उसे ब्लैकमेल किया. पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया. इस दौरान वह चोटिल हो गया.”