प्रयागराज में होली के दिन डबल मर्डर, थानेदार और चौकी इंचार्ज के साथ 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार को होली के मौके पर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के चलते दो लोगों की मौत हो गई. मिली…
ADVERTISEMENT

संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार को होली के मौके पर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के चलते दो लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में हुए विवाद में पहले एक युवक ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके से पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की, जिसकी बाद में मौत हो गई. इस मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है. एसएसपी अजय कुमार ने शुरुआती जांच के बाद थानेदार और चौकी इंचार्ज के साथ ही छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है.
