लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया में दो युवक सलवार-सूट पहनकर रहते थे इस फिराक में, पलक झपकते ही कर देते हाथ साफ

Deoria News: उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने दो ऐसे चोरों को जेल भेजा है, जो महिलाओं का वेश धारण कर घर में घुस जाते…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Deoria News: उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने दो ऐसे चोरों को जेल भेजा है, जो महिलाओं का वेश धारण कर घर में घुस जाते थे और पलक झपकते ही फोन पर हाथ साफ कर देते थे. पुलिस ने इनके विरुद्ध थाना मईल पर अभियोग पंजीकृत किया है. आपको बता दें कि ये चोर उस समय पकड़े गए जब ये सलवार सूट में एक घर से मोबाइल चुराकर भाग रहे थे. गांव वालों ने पकड़कर इनकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.