बिजनौर के दीपक को उसकी पत्नी शिवानी ने ही मारा? पहले सुनाई थी मौत की ये कहानी, फिर खुद ही फंसती चली गई
UP News: बिजनौर में रेलवे टेक्नीशियन के पद पर तैनात दीपक की मौत हो गई. पत्नी शिवानी ने बताया कि पति को हार्ट अटैक आया. मगर शव का जब पोस्टमॉर्टम करवाया गया तो अलग कहानी सामने आई और पत्नी शक के घेरे में आ गई.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी के ऊपर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है. दरअसल पत्नी ने परिजनों को बताया कि पति को हार्ट अटैक आ गया है. परिजन पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया. यहां मौत का कारण हार्ट अटैक नहीं बल्कि गला दबाना पाया गया. इसके बाद से ही मृतक की पत्नी शक के घेरे में आ गई. पीड़ित परिजन पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं.