लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग में मर्डर! पहले अगवा हुआ युवक, फिर 7 दिन बाद बोरे में मिली लाश

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें एक 22 वर्षीय युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें एक 22 वर्षीय युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है. युवक का शव सोमवार को गंग नहर के पास स्थित एक गड्ढे से बरामद हुआ है. मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव जोगिया खेड़ा निवासी एक 22 वर्षीय युवक साकिब 23 जनवरी को अचानक से लापता हो गया था. जिसकी हर तरफ तलाश करने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी.