लेटेस्ट न्यूज़

12वीं बोर्ड परीक्षा केस में अबतक 26 गिरफ्तार, UP में कब-कब लीक हुए पेपर, पूरी लिस्ट देखें

उत्तर प्रदेश में परीक्षा नौकरी पाने के लिए हो या डिग्री पाने के लिए, पेपर लीक का खतरा हमेशा ही बना रहता है. हर पेपर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में परीक्षा नौकरी पाने के लिए हो या डिग्री पाने के लिए, पेपर लीक का खतरा हमेशा ही बना रहता है. हर पेपर लीक के बाद सुरक्षित इंतजाम के दावे किए गए, आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई की गई, लेकिन उत्तर प्रदेश में पेपर लीक होने का सिलसिला थम नहीं रहा. अब 12वीं के यूपी बोर्ड के परीक्षा का पेपर लीक हुआ है तो अफसरों की कुर्सी खतरे में आ गई है. जिम्मेदार अफसर बताने को तैयार नहीं कि तमाम इंतजामों के बावजूद आखिर कैसे लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो गया.