शाहजहांपुर में चाचा ने बड़े भाई के साथ भतीजी सरस्वती को भी उतारा मौत के घाट, सिर्फ ये थी वजह
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भतीजी सरस्वती को गोलियां मार दी. शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. हत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है, उसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे.
ADVERTISEMENT

Shahjahanpur
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली सरस्वती अपने सगे चाचा और उनके परिवार के काफी करीब थी. सोहनलाल की भी अपने बड़े भाई के परिवार से काफी अच्छी बनती थी. सोहनलाल के बड़े भाई श्रीपाल भी अपने छोटे भाई से प्यार करते थे. पूरा परिवार में खुशियां थी. मगर आज इस परिवार में ही खून की होली खेली गई और यहां अपनों ने ही अपनों का कत्ल कर दिया.