लेटेस्ट न्यूज़

बिल्डर ने शाइस्ता को दी थी SUV तो देवरानी जैनब ने पति अशरफ पर कम हैसियत का मारा था ताना

Atiq & Shaista News: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड को हुए बेशक महीनों बीत गए हों, मगर अभी भी यह मामला सुर्खियों में बना हुआ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Atiq & Shaista News: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड को हुए बेशक महीनों बीत गए हों, मगर अभी भी यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है और इसमें लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. ये खुलासे कोई और नहीं बल्कि खुद माफिया अतीक अहमद का वकील खान सौलत हनीफ कर रहा है. अब एक बार फिर हनीफ ने नया खुलासा किया है. इस बार हनीफ ने बताया है कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे. आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही शाइस्ता और जैनब फरार चल रही हैं. वहीं, शाइस्ता पर तो पुलिस ने 50000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है.