UPTak Baithak Logo

घर में रातभर खेला गया खूनी खेल! शख्स ने पूरे परिवार को किया खत्म, सीतापुर का ये केस बना मिस्ट्री

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज सुबह अनुराग सिंह नाम के शख्स ने अपने ही हाथों से अपने परिवार का खात्मा कर दिया. फिर खुद भी अपनी जान ले ली. शख्स ने अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों को ऐसी दर्दनाक मौत दी है, जिसे जान पुलिस भी हैरान है. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Sitapur, Sitapur News, UP Crime, Sitapur Crime, UP News, UP Crime, UP Big Crime, UP Police
Sitapur News
social share
Google CTA

UP News: सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना इलाके के पाल्हापुर गांव में रहने वाला अनुराग सिंह की गांव में बड़ी हवेली है और करीब 100 बीघा जमीन है. अनुराग सिंह के परिवार की गिनती गांव के संपन्न और धनवान परिवारों में की जाती थी. मगर आज सुबह सीतापुर जिले के इस घर में जो हुआ, उसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया.