लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर: प्रेम प्रसंग में बाधक मानकर की अपने ही बच्‍चे की हत्‍या, आरोपी महिला गिरफ्तार

बिजनौर पुलिस (Bijnor Police) ने प्रेम प्रसंग में बाधक मानकर अपने 6 महीने के बच्‍चे की हत्‍या कर उसका शव नाले में फेंकने आरोप में…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

बिजनौर पुलिस (Bijnor Police) ने प्रेम प्रसंग में बाधक मानकर अपने 6 महीने के बच्‍चे की हत्‍या कर उसका शव नाले में फेंकने आरोप में गुरुवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है.

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीन रंजन सिंह ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को नगीना थाना क्षेत्र के लुहारी सराय मुहल्‍ले में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी भाभी अफशां ने अपने छह माह के बच्चे अरहान की हत्‍या करके उसका शव नाले मे फेंक दिया है.

उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने नाले से बच्चे का शव बरामद कर लिया था.

इस मामले में पुलिस ने अफशां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे आज सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. अफशां का पति आसिफ सऊदी अरब में रहकर काम करता है.

सिंह ने बताया कि अफशां ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका एक युवक से प्रेम सम्‍बन्‍ध था.

उन्होंने बताया कि प्रेमी को पाने और उसके सामने खुद को कुंवारी दिखाने के लिए उसने अपने ही बेटे अरहान की हत्या कर शव नाले मे फेंक दिया और अरहान की देखभाल के लिए रखी गयी 9 साल की सुमैया पर हत्या का आरोप लगा दिया.

बिजनौर: कोर्ट के आदेश के बावजूद बहू को घर में घुसने नहीं दिया, फिर पहुंचा बुल्डोजर