लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी में भाई ने बहन का गला काटा, धड़ से अलग सिर को लेकर चल पड़ा सड़क पर

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक भाई ने अपनी ही 18 साल की बहन की गला काटकर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक भाई ने अपनी ही 18 साल की बहन की गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी भाई, अपनी बहन का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने जाने लगा. इस दौरान जिसने भी ये मंजर देखा, वह खौंफ में आ गया. आरोपी भाई रास्ते में खुलेआम अपनी बहन का सिर लेकर सड़क पर चलता रहा. इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया.