लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: घर छोड़ने के बहाने महिला को कार में बैठाया, रास्ते मे किया ‘रेप’, FIR दर्ज

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश (UP) के बांदा में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश (UP) के बांदा में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता महिला ने पुलिस को आपबीती बताकर शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि बांदा से गांव लौटते समय गांव का ही एक परिचित मिल गया, जिसने अपने गाड़ी में बैठाया और रास्ते में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.

यूपी अपराध न्यूज़: मामला कमासिन थाना के एक गांव का है. जहां की रहने वाली महिला ने बताया कि वो बांदा एक कोर्ट में तारीख पर गई थी, जहां से लौटते समय गांव का एक मुस्लिम मिल गया, जो अपने गाड़ी में घर ले जाने की बात कहकर बैठा लिया. बांदा से जाने के बाद रास्ते मे उसने अकेली महिला को देख कथित तौर पर रेप की घटना को अंजाम दिया.

महिला का यह भी आरोप है कि शाम में आरोपी ने घर भी छोड़ा और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित महिला घर पहुंची और घटना की जानकारी पति को दी. पति महिला को लेकर थाना पहुंचा और आपबीती बताकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है.

Banda Rape Case: इस मामले को लेकर SHO कमासिन उमेश कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर लौटते समय गाड़ी में गलत काम करने की शिकायत की है. तत्काल 376, SC/ST में केस दर्ज किया गया है. विवेचना DSP द्वारा की जा रही है. महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है. आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं. आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है.

बांदा: ससुराल में बनाता था प्लान, तमंचे की नोक पर करता था लूट, पुलिस ने गैंग को ऐसे पकड़ा