बांदा: आधी रात गर्लफ्रेंड ने फोन कर प्रेमी को बुलाया मिलने, घरवालों ने समझा चोर और फिर…
यूपी के बांदा में प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने जाना महंगा पड़ गया. प्रेमिका के परिजनों ने उसे चोर समझकर इस कदर धुनाई कर…
ADVERTISEMENT

यूपी के बांदा में प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने जाना महंगा पड़ गया. प्रेमिका के परिजनों ने उसे चोर समझकर इस कदर धुनाई कर दी कि प्रेमी युवक बुरी तरह घायल हो गया. जानकारी मिलने पर परिजनों ने खून से लथपथ अवस्था में उसे लोकल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. युवक को प्राथमिक इलाज के बाद हालात गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मिताबिक प्रेमी को खुद उसकी प्रेमिका ने घड़ी देने के बहाने और घर मे मम्मी पापा न होने की बात कह कर बुलाया था.
