लेटेस्ट न्यूज़

शर्मनाक! बलिया में ‘एक ने किया रेप, दूसरे ने फोटो कर दिए वायरल’, पुलिस ने ये बताया

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में 19 साल की युवकी के साथ बीते 8 फरवरी को एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया. इस दौरान दूसरे युवक ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. सूत्रों के अनुसार इसके बाद युवती को जान से मारने की धमकी भी दी गई.

सिकंदरपुर थाने के प्रभारी दिनेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में युवती की तहरीर पर मंजेश और राहुल नामक दो आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी देने और अपराधिक षड्यंत्र संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों, मंजेश व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

बलिया: 16 साल के किशोर ने 7 वर्षीय बालक के साथ किया ‘कुकर्म’, आरोपी गिरफ्तार