लेटेस्ट न्यूज़

लाइव सुसाइड: बलिया में सूदखोरों से तंग आकर व्यापारी ने फेसबुक LIVE आकर खुद को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक व्यापारी ने कथित रूप से सूदखोरों से तंग आकर फेसबुक लाइव…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक व्यापारी ने कथित रूप से सूदखोरों से तंग आकर फेसबुक लाइव होकर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि आत्महत्या करने वाले की पहचान नंद लाल गुप्ता (45) के तौर पर हुयी है. गुप्ता ने अपनी दुकान पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गुप्ता की बलिया शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर बंदूक की दुकान है.

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है. प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई होगी.

एएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए घटना के वीडियो को भी जांच में शामिल किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो सार्वजनिक हुआ है, जिसमें स्पष्ट हो रहा है कि नंद लाल गुप्ता ने आत्महत्या करने के पूर्व फेसबुक लाइव किया है.

वायरल वीडियो में गुप्ता यह बोलते सुनाई दे रहे हैं ”हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है. थोड़ा बहुत पैसा मैने लिया था. पैसा से अधिक उन लोगों को दे दिया है. जितने लोग सूदखोर हैं, हमें परेशान कर दिए हैं.”

इस वीडियो में नंद लाल गुप्ता को सरकार से यह गुहार लगाते सुना जा रहा है ”माननीय योगी जी व मोदी जी न्याय करें.हमारा घर तक आज हमसे लिखवा दिए हैं. मैं अब जीना नहीं चाहता हूं. हमारा परिवार व बच्चों का आप लोग भला करें, और कुछ नही चाहिए.”

इसके बाद स्वयं कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या करते दिख रहा है.

बलिया: 16 साल के किशोर ने 7 वर्षीय बालक के साथ किया ‘कुकर्म’, आरोपी गिरफ्तार