UPTak Baithak Logo

बहराइच में गुंडई-दुस्साहस की इंतहा! एक ही परिवार की 2 नाबालिग लड़कियों को उठा ले गए दबंग

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ही परिवार की दो नाबालिग…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ही परिवार की दो नाबालिग किशोरियों का दूसरे समुदाय के दबंगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है. इसके बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. किसी भी अनहोनी से बचने के लिए एसपी ने गांव में भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है. इस मामले में पीड़ित मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेटियों को वापस लाने की गुहार लगाई है. तो वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन भी कर दिया गया है.