शादीशुदा महिला से प्यार, तलाक और फिर हत्या...नोएडा के सोहेल की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के मंडपा गांव के रहने वाला सोहेल की सिर कटी लाश मेरठ से बरामद हुई है.
ADVERTISEMENT

Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के मंडपा गांव के रहने वाला सोहेल का सिर कटी लाश मेरठ से बरामद हुई है. सोहेल पिछले पांच दिनों से लापता था, घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पिछले रविवार को दर्ज कराई थी. वहीं अब सोहेल का सिर कटा शव एक बोरे में बरामद हुआ है. मेरठ पुलिस ने मृतक की पहचान कर मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है. परिवार वालो ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है.