लेटेस्ट न्यूज़

सेक्टर 150 के पॉश फ्लैट में शराब पार्टी कर रही ये लड़की अचानक चाकू लेकर प्रेमी की छाती पर चढ़ बैठी! अंदर दिखा फिर ऐसा नजारा

डक जी यू साउथ कोरियन नागरिक था जो ATS पायस हाइडवे सोसाइटी सेक्टर-150 में मणिपुर की रहने वाली लुंजियाना के साथ लिव-इन रिलेशन में था. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. बीती रात उनके बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि लुंजियाना ने अपने प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. फिर उसे अस्पताल लेकर पहंची लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी.

ADVERTISEMENT

Noida live-in Couple
Noida live-in Couple
social share
Google CTA

Noida Crime News: नोएडा सेक्टर 150 के पॉश इलाके में एक कपल मिस्टर डक जी यू और लुंजियाना पामाई लिवइन में 2 साल से रह रहे थे. बीती रात दोनों अपने फ्लैट के अंदर शराब पार्टी कर रहे थे. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पार्टी के बीच डक जी यू ने लुंजियाना के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान दोनों के बीच यह विवाद ज्यादा बढ़ गया. इसके बाद औ लुंजियाना गुस्से में किचन की तरफ गई और अंदर से एक चाकू लेकर आआ और सीधे अपने प्रेमी के सीने में घोंप दिया. इस दौरान डक जी यू खून से लथपथ हालत में गिर पड़ा जिसके बाद वह लुंजियाना उसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंची. लेकिन तब तक डक जी यू की मौत हो चुकी थी.

खुद प्रेमी को लेकर अस्पताल गई थी लुंजियाना

लुंजियाना जब नशे की हालत में अपने लिव इन पार्टनर डक जी यू को लेकर अस्पताल पहुंची तो वहां अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लुंजियाना से पूछताछ शुरू की उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. लुंजियाना ने बताया कि मणिपुर की रहने वाली है. वहीं उसका प्रेमी डक जी यू साउथ कोरियन है. दोनों 2 साल से नोएडा सेक्टर 150 के ATS पायस हाइडवे सोसाइटी के एक फ्लैट में लिवइन रिलेशन में रह रहे थे. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इस दौरान लुंजियाना ने बताया कि डक जी यू उसके साथ मारपीट करता रहता था. बीती रात को भी उसने मारपीट की थी जिसके बाद उसने गुस्से में अपना आपा खोकर चाकू से हमला कर दिया. लेकिन लुंजियाना का कहना है कि उसने जान से मारने की नियत से चाकू नहीं मारा था.

कमरे का नजारा देख चौंकी पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ATS पायस हाइडवे सोसाइटी के अंदर मौजूद कपल के फ्लैट में गई. अंदर का नजारा देख पुलिस की टीम दंग रह गई. कमरे के अंदर एक बेड और सोफा पड़ा हुआ था. वहीं जगह-जगह पर खून के धब्बे पड़े हुए थे. टेबल पर कुछ सिगरेट,लाइटर और शराब की बोतलें पड़ी हुई थीं. वहीं पूरे कमरे में समान फैले हुए थे. इसके अलावा कुछ खिलौने भी पड़े हुए थे. कमरे के अंदर का नजारा देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों के बीच पहले मारपीट हुई थी जिसके बाद लुंजियाना ने अपने प्रेमी के सीने में चाकू मारा.

मोबाइल कंपनी में ब्रांच मैनेजर था डक जी यू

मिस्टर डक जी यू एक नामी मोबाइल कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था. डक जी यू साउथ कोरियन नागरिक था जो ATS पायस हाइडवे सोसाइटी सेक्टर-150 नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में रह रहा था.पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि डक अक्सर शराब के नशे में अपनी लिव-इन पार्टनर लुंजियाना पामाई के साथ मारपीट करता था. आरोप है कि इस वारदात की रात भी डक ने अपनी पार्टनर के साथ मारपीट की थी. इस दौरान गुस्से में लुंजियाना ने चाकू से हमला कर दिया. लेकिन जब उसने डक को खून से लथपथ देखा तो वह घबरा गई. आनन-फानन में वह उसे ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल अस्पताल लेकर पहुंची. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: कमरे में गला कटा हुआ पड़ा था बसीर! फिर पता चला उसकी पत्नी शमा और भतीजे के हत्यारे इश्क की ये कहानी