गाजियाबाद में जूस विक्रेता आमिर के पास मिला पेशाब से भरा प्लास्टिक केन, यूरीन संग करता था ये कांड
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां जूस विक्रेता ने कथित तौर पर लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाई है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News (Representative Image- AI)
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां जूस विक्रेता ने कथित तौर पर लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी जूस विक्रेता और उसके 15 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को यह गिरफ्तारी हुई, जिसमें विक्रेता पर अपने ग्राहकों को पेशाब मिला हुआ फलों का जूस परोसने का आरोप है. लोगों की शिकायत के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके.